फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accidents in rampur and una

सड़क हादसों में तीन की मौत, सौ मीटर नीचे लुढ़की कार

Sun, 26 May 2019 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)/दौलतपुर चौक (ऊना)/जामली (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)/दौलतपुर चौक (ऊना)/जामली (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 May 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
two died in road accidents in rampur and una
- फोटो : अमर उजाला

ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जनोग के पास रविवार सुबह कार हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। कार से करीब सौ मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार में सवार होकर चौपाल से शिमला की ओर जा रहे थे। जनोग के पास पहुंचते ही कार सड़क से सौ मीटर नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में दिनेश (52) पुत्र रोशन लाल, निवासी नेरवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि भगत राम (50) हादसे में घायल हो गया है। इसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने ठियोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

 

दौलतपुर चौक (ऊना) क्षेत्र के अंबोआ-नंगल जरियाला गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक जसवाल पुत्र राकेश जसवाल निवासी डंगोह खास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डंगोह खास निवासी अभिषेक जसवाल नंगल जरियाला में दोस्त के घर गया था। रात करीब नौ बजे के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दौलतपुर चौक-गगरेट मुख्य सड़क पर स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अभिषेक की एक आंख और सिर बुरी तरह से चोटिल हो गए। युवक परवाणू में एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह स्थानीय व्यक्ति ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी।

चौकी प्रभारी तरसेम सिंह और गगरेट थाना से सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना के तहत आने वाले जामली के पास जामली-बल्हकरेता संपर्क सड़क पर ईंटों से ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गई है। हालांकि चालक को जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में पंजपीरी के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक पिंकू (23) पुत्र राजपाल गांव जामली सुबह आठ बजे के करीब ट्रैक्टर में ईंटें भरकर बल्हकरेता की ओर जा रहा था। पूरा का पूरा ट्रैक्टर ईंटों से भरा हुआ था लेकिन जैसे ही वह जामली से कुछ दूरी पर संपर्क सड़क पर पहुंचा तो अचानक ही ट्रैक्टर ब्रेक छोड़ गया जिससे चालक पिंकू ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में लुढ़क गया।

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने ट्रैक्टर के बीच फंसे चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। इसके बाद उसे बिलासपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया लेकिन गंभीर चोटें आने की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस जैसे ही उसे लेकर पंजपीरी के पास पहुंची तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे स्वारघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि जामली-बल्हकरेता संपर्क सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed