फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accidents at kullu and udaipur

दो सड़क हादसों में विदेशी महिला समेत व्यापारी की मौत, 7 घायल

Tue, 05 Jun 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू/भुंतर/केलांग/उदयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू/भुंतर/केलांग/उदयपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
two died in road accidents at kullu and udaipur

 कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में दो सड़क हादसों में विदेशी महिला समेत एक व्यापारी की मौत हो गई। जिस्पा के समीप हुए हादसे में चालक के अलावा पांच अन्य विदेशी सैलानी घायल हो गए। जिनमें एक सैलानी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


वहीं कलैहली में हुए हादसे में व्यापारी की मौत हो गई और एक युवक घायल है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक टैंपो ट्रैवलर मनाली से पर्यटकों को लेकर लेह की तरफ निकली थी।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे  लाहौल-स्पीति जिला के जिस्पा के समीप टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक इजराइली महिला पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छह लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला और केलांग अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। 

विदेशी पर्यटक की हालत नाजुक

two died in road accidents at kullu and udaipur

टैंपो ट्रैवलर के पीछे चल रहे एक अन्य पर्यटक वाहन चालक ने घटना की जानकारी तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पॉयलट गोपाल अपने फार्मासिस्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

 सीएमओ केलांग डॉ डीडी शर्मा ने बताया कि घायल एक विदेशी पर्यटक की हालत बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद केलांग अस्पताल से सभी घायलों को कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया है।

मृतक महिला के शव को इजराइली एंबेसी के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, डीएसपी केलांग हरीश शर्मा ने बताया कि वाहन में चालक को छोड़कर सभी विदेशी पर्यटक हैं। एक अमेरिकी महिला को हल्की चोटें आई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर के बीच हुई टक्कर से व्यापारी की मौत

two died in road accidents at kullu and udaipur

उधर, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 स्थित कलैहली में मोटरसाइकिल और पानी के टैंकर के बीच हुई टक्कर में एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मामले में युवक घायल हो गया है। जिसका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।

पुलिस ने केस दर्जकर टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर दिया है। हादसा रविवार रात को हुआ। रात्रि को एक मोटरसाइकिल बजौरा से कुल्लू की तरफ आ रहा था। जबकि पानी का टैंकर भुंतर से बजौरा जा रहा था। इस दौरान कलैहली के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई।

जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक व्यापारी को मृत घोषित किया। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। 

 डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि हादसे में मृतक की पहचान 29 वर्षीय बिलाल पुत्र इस्लाम तथा घायल 24 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नाथी राम निवासी मजर हसन सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

 

मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक धवन कुमार निवासी को गिरफ्तार किया है जो शराब के नशे में टैंकर को चला रहा था। 

करंट लगने से लड़के की मौत    

two died in road accidents at kullu and udaipur

 उपमंडल बंजार की श्रीकोटक पंचायत के कनौन गांव में एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को लड़के के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कनौन गांव में लड़के को रास्ते में

अचानक बिजली तार की चपेट आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक लड़के की पहचान 16 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी कनौन के रूप में हुई है।डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि किशोर की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।  

एक घायल विदेशी का नहीं मिला पासपोर्ट
जिस्पा में हुए हादसे में मृतका की पहचान एडवा बेन दहन निवासी इजराइल के रूप में हुई है। वहीं घायल इजराइल निवासी शाहर जीसुमदीत, इटे सिलबरमैन, नोआ शकोताई और यूएसए निवासी टिफनी ब्रूक फेस्ट के रूप में हुई है। एक घायल विदेशी का पासपोर्ट नहीं मिल पाया है। घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। चालक लद्दाख का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed