{"_id":"1629895c5adbdef28f632201040ae280","slug":"two-died-in-road-accident-near-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौलेरो खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौलेरो खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर (शिमला)
Updated Tue, 16 Jun 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात को रामपुर बुशहर (शिमला) की बाहली पंचायत के तहत आने वाले नेहरा बमोग मार्ग पर एक बोलैरों कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक तीन वर्षीय बच्चा हादसे में घायल हो गया। घायल का उपचार रामपुर खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बोलैरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 06-5150 रामपुर से नेहरा की ओर जा रही थी कि नेहरा बमोग मार्ग पर वाहन मोड़ते हुए गाड़ी से नियंत्रण खोने के कारण सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 32 वर्षीय रुकमणि देवी पत्नी योगराज, 65 वर्षीय जिऊतु राम और चालक छेसू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन वर्षीय अंशुल घायल हो गया है। उसका रामपुर खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाड़ी में रुकमणि का पति भी सवार था, जो घटनास्थल पर वाहन से बाहर निकल गया था और वाहन को मोड़ने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग तंग होने के कारण गाड़ी मोड़ते हुए हादसा पेश आया है।
विज्ञापन