{"_id":"576792a14f1c1b9b60b47d9e","slug":"two-died-in-road-accident-near-nangal-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से टकराई स्कारपियो, दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से टकराई स्कारपियो, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : graphic
नंगल के निकटवर्ती गांव ब्रह्मपुर में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक स्कारपियो गाड़ी के अनियंत्रित होकर हलवाई की दुकान से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से बाबा वडभाग सिंहजा रही स्कारर्पियो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर ब्रह्मपुर बाजार में एक हलवाई की दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन
तेज रफ्तारी स्कारर्पियो की टक्कर से दुकान के आगे काम कर रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे दब गया जिसको लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। हादसे में घायल हुए दोनो व्यक्तियों को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राम देव निवासी ब्रह्मपुर लोअर तथा गुरबख्श निवासी गांव ब्रह्मपुर जिला रूपनगर के रूप में हुई है। उधर, नंगल पुलिस के एएसआई रोशन सिंह का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Published by Arvind Thakur
विज्ञापन