{"_id":"5ccada03bdec22072d1b7eff","slug":"two-died-in-karsog-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल मिट्टी निकाल रहे दो युवकों पर गिरी पहाड़ी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल मिट्टी निकाल रहे दो युवकों पर गिरी पहाड़ी, दोनों की मौत
Thu, 02 May 2019 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
घर के लिए लाल मिट्टी निकाल रहे दो युवकों पर पहाड़ी का मलबा गिरने से दोनों की दबकर मौत हो गई। यह घटना हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत नांज की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मोहम्मद अली (23) पुत्र गुलजार गांव नांज और सादिक (23) पुत्र शुक्रद्दीन गांव नांज के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नांज में एक पहाड़ी के नीचे दोनों घर के लिए लाल मिट्टी खोद रहे थे। उसी समय पहाड़ी दरकी और दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, मामले की पुष्टि करसोग के डीएसपी अरुण मोदी ने की है। उन्होंने बताया है कि मिट्टी के नीचे दबने से दोनों युवकों की मौत हुई है।