फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died and four injured in car bike collision in una hp

कार-बाइक की जोरदार टक्कर से दो की मौत, दो घायल

Tue, 25 Jun 2019 10:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
two died and four injured in car bike collision in una hp
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल अंब के टकारला मोड़ में सोमवार देर रात करीब 12 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार युवक धंदडी में शादी समारोह से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


टकारला लिंक रोड से ऊना-धर्मशाला हाईवे पर वे कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर के बाद बाइक कार में फंसकर काफी आगे तक चली गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने पीजीआई जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक की टांग फ्रेक्चर हो गई है। दोनों मृतक युवक धंदडी गांव के थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के बाद एक ही बाइक पर चार युवक सवार हुए। वे आसपास के घरों में रहते है। इसमें से दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में 26 वर्षीय रविदत्त पुत्र बलजीत कुमार, 16 वर्षीय राहुल पुत्र गुरपाल सिंह शामिल हैं। रविदत्त इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन की शादी हो गई है। वह सोनालिका में काम करता था।

राहुल जमा दो का छात्र था। बाइक के पीछे बैठे दोनों घायल पिता पुत्र की पहचान 50 वर्षीय परमजीत तथा 16 वर्षीय सौरभ पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। इसमें से परमजीत की टांग फ्रेक्चर हुई है। थाना अंब के एसएचओ गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना कर लिया है।


हादसे में शामिल क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed