{"_id":"5d2318af8ebc3e6cec0c6f94","slug":"two-died-after-car-fell-into-deep-trench-on-rajgarh-solan-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-राजगढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर दर्जा-गिरिपुल के समीप एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना सोमवार दोपहर बाद की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकाला। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिवारों को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई कार मृतक चालक ने तीन दिन पहले ही खरीदी थी। पुलिस के अनुसार कार में चालक 34 वर्षीय रविंद्र निवासी कंडा गांव राजगढ़ अपने गांव के ही साथी 26 वर्षीय भूपेंद्र के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच गिरिपुल और धर्जा के बीच में वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में लग गए।
इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई।
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। एसएचओ सोलन धर्मसेन नेगी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजगढ़-सोलन मार्ग पर गिरीपुल के समीप एक कार खाई में गिर गई है।