फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two devotees died in manimahesh.

दो और मणिमहेश श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 23 Aug 2014 11:05 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two devotees died in manimahesh.

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात रीना शर्मा (35) निवासी डलहौजी मणिमहेश जा रही थी। देर रात जब दुनाली के पास पहुंची तो पहाड़ी से पत्थर गिरा और वह इसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन


इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार पुत्र राम किशन निवासी हरियाणा की मणिमहेश यात्रा के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। उधर, एसडीएम जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रशासनिक तौर पर मृतकों के परिजनों को फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

दौलतपुर में ट्रक ने कुचला श्रद्धालु

Two devotees died in manimahesh.

दौलतपुर के पास ट्रक के नीचे आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ मोहिंद्र सिंह मन्हास पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मन्हास ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से 12 अगस्त को 14 लोग मां वैष्णो देवी के दर्शनों और हिमाचल में देवियों के दर्शन के लिए साइकिल पर निकले थे। इनमें से 10 लोग वैष्णो मंदिर चले गए और चार लोग ज्वालाजी मंदिर के दर्शन के बाद बज्रेश्वरी माता के दर्शन करने आ रहे थे।

दौलतपुर के समीप बजरेड़ा जगह पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने 65 वर्षीय श्रद्धालु राधे श्याम को टक्कर मार दी। ट्रक के अगले टायर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथी मनोज, कालीचरण व देव नारायण ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed