फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two crore rupee scam in MC Shimla.

नगर निगम शिमला में दो करोड़ का स्ट्रीट लाइट फर्जीवाड़ा

Thu, 29 Oct 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Oct 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
Two crore rupee scam in MC Shimla.

कांग्रेसी नेताओं, बड़े अधिकारियों और शहर के बड़े कारोबारियों के घरों के आसपास रोशनी करने के लिए नगर निगम ने शहर की आम जनता के हक रौंद डाले। मेयर, डिप्टी मेयर और हाउस को विश्वास में लिए बगैर दो करोड़ की लागत से शहर में 112 स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की सूची तैयार कर ली गई। इसमें से 47 स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगा भी दी हैं। 2012 से चल रही इस गड़बड़ी का खुलासा वीरवार को हाउस में हुआ।

विज्ञापन


जाखू वार्ड से पार्षद मनोज कुठियाला के सवाल के जवाब में नगर निगम की ओर से दिए विवरण से इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। निगम पार्षद सरोज ठाकुर, रजनी सिंह, कांता स्याल, कल्याण चंद और भारती सूद ने भी पार्षद प्राथमिकता को दरकिनार कर मनमाने तरीके से स्ट्रीट लाइट प्वाइंट चिन्हित करने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


निगम महापौर ने पूरे फर्जीवाड़े की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के काम पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। निगम सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक को जांच का जिम्मा सौंपा है। स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए किस आधार पर प्राथमिकता तय की गई इसकी जांच की जाएगी। एक माह के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर मेयर को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किससे पूछ कर दी मंजूरी:
नगर निगम के ढली वार्ड से पार्षद शैलेंद्र चौहान ने ढली से आश्रम और वुडरिना के लिए छह लाख की लागत से 18 स्ट्रीट लाइटों की मंजूरी पर सवाल उठाए। कहा कि जनारथा हाउस के लिए 18 स्ट्रीट लाइटों की मंजूरी बिना उन्हें विश्वास में लिए बगैर दे दी गई। वार्ड के ऐसे क्षेत्र जहां स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए डीओ दिए थे उन्हें नजर अंदाज कर दिया गया।


तेंजिन हास्पिटल के पास 21 प्वाइंटों की क्या जरूरत-
कुसुम्पटी वार्ड से पार्षद कुसुम ठाकुर ने तेंजिन हास्पिटल के पास तीन लाख की लागत से 21 नई स्ट्रीट लाइट प्वाइंटों की स्वीकृति पर सवाल उठाए। कहा कि वार्ड में ऐसे क्षेत्र जहां सालों से स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं उन्हें दरकिनार कर मनमर्जी से स्ट्रीट लाइट प्वाइंट स्वीकृत कर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed