{"_id":"5ba34a47867a5501370efa92","slug":"two-companies-provide-service-for-joy-ride-to-tourists-by-helicopter-to-rohtang-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग के लिए सेवाएं देंगीं दो ज्वॉय राइड कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग के लिए सेवाएं देंगीं दो ज्वॉय राइड कंपनियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन मानचित्र पर अंकित हिमाचल प्रदेश के रोहतांग के लिए अब लाखों देश विदेश के पर्यटकों के लिए हेलीकाप्टरों से ज्वॉय राइड का लुत्फ उठा सकेंगे। ज्वॉय राइड योजना के लिए दो कंपनियां के नाम पर मुहर लगा दी गई है। ये कंपनियां डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) से मंजूरी लेने के बाद हिमाचल में अपनी सेवाएं देना आरंभ कर देंगी।
विज्ञापन
रोहतांग की वादियों का अब ऐसे लें नजारा, शुरू होगी जॉय राइड
विज्ञापन
रोहतांग के लिए ज्वॉय राइड शुरू होने से क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा और पर्यटक वाहनों की आवाजाही भी कम होगी। राज्य सरकार ने 18 हैलीटैक्सी कंपनियां से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। इसके बाद सरकार और हेलीटैक्सी कंपनियों के साथ वार्ता की गई।
विज्ञापन
कुछ कंपनियों ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था कि वह अपनी सेवाएं इसी शर्त में देंगी, जब सरकार उनके वित्तीय हितों की भी रक्षा करेगी। इन सब कंपनियों के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद सरकार ने दो कंपनियों को जाय राइड के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए सहमति दे दी है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि दो कंपनियों को मनाली से रोहतांग जाय राइड के लिए सहमति हो गई है। ये हेलीकाप्टर सेवा देने वाली कंपनियां मुंबई की है। ये कंपनियां डीजीसीए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अपनी सेवाएं देना आरंभ कर देंगी।