तीसा में दर्दनाक हादसा, घास में लगी आग में झुलसे बच्चे, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा की ग्राम पंचायत करेरी के गांव काठवनी में शनिवार शाम को घास में लगी आग में दो बच्चों की झुलस कर मौत हो गई। एक पांच वर्षीय बच्ची को गंभीर अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आग से घर के दो कमरे, गौशाला और स्टोर भी जलकर राख हो गए हैं।
गौशाला में दम घुटने से सात मवेशी भी मर गए। एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच कर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5 बजे के करीब काठवनी में घास में लगी आग में झुलस कर राजेश पुत्र सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दीपू पुत्र जगदीश गांव चिल्हाणा और भारती पुत्री सतपाल बुरी तरह से झुलस गए।
धुएं को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीण
आनन फानन में दोनों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन यहां दीपू की भी मौत हो गई। बच्ची भारती को टांडा रेफर कर दिया गया है। आग की बढ़ती लपटों से सतपाल के घर के दो कमरे, एक गौशाला, एक स्टोर भी जल गए हैं।
गौशाला में लगी आग से 7 मवेशी दम घुटने से मर गए। घर में लगी आग से उठने वाले धुएं को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग में झुलसे बच्चों दीपू और भारती को लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
मेडिकल कॉलेज चंबा में दीपू ने दम तोड़ दिया। एडीएम चंबा ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंच कर मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत जारी की है।