फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una schools sugar boards awareness excess sugar harm children

हिमाचल: ऊना के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे शुगर बोर्ड, बच्चों को बताएंगे ज्यादा चीनी के नुकसान

Mon, 12 Oct 2026 09:47 AM IST
Ankesh Dogra विकास चौधरी, ऊना।
विकास चौधरी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 12 Oct 2026 09:47 AM IST
सार

ऊना जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों को अधिक चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान बताए जाएंगे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के बाद प्रशासन ने स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। स्कूलों को जागरूकता गतिविधियों के साथ तस्वीरों सहित कार्यान्वयन रिपोर्ट 15 अक्तूबर तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
una schools sugar boards awareness excess sugar harm children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

बच्चों को खानपान की गलत आदतों और अधिक चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए ऊना जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इन बोर्डों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मौजूद छिपी हुई चीनी, इसके अत्यधिक सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम और संतुलित खानपान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों को बोर्ड लगाने के साथ जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित करनी होंगी। इसके बाद तस्वीरों सहित कार्यान्वयन रिपोर्ट 15 अक्तूबर तक भेजनी होगी।
विज्ञापन


स्कूलों में प्रमुख स्थानों पर लगेंगे बोर्ड
उपायुक्त जतिन लाल की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी, समेकित बाल विकास सेवाएं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जारी पत्र में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के माध्यम से उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों तथा डाइट के प्रधानाचार्य को अपने अधीन आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों में निर्धारित शुगर बोर्ड प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करवाने को कहा गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य और पोषण संबंधी संदेश पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों में छिपी चीनी की मिलेगी जानकारी
शुगर बोर्ड पर ऐसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जिनमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। इसके साथ ही अत्यधिक चीनी के सेवन से होने वाले नुकसान और बेहतर खानपान के विकल्पों के बारे में भी बताया जाएगा।

Trending Videos

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के माध्यम से बच्चों में खानपान और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed