फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two cases of dengue reported in shimla

ढली की चौदह वर्षीय बच्ची सहित महिला को डेंगू, लोगों में दहशत

Sun, 19 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
two cases of dengue reported in shimla

राजधानी की रहने वाली चौदह वर्षीय बच्ची डेंगू की चपेट में आ गई है। इस बच्ची को आईजीएमसी में दाखिल किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन




जबकि, दूसरी ओर विकासनगर की रहने वाली महिला भी इस बीमारी की चपेट में है। अस्पताल में टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद दोनों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। ढली की रहने वाली चौदह साल की बच्ची का अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बच्ची की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि अस्पताल प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी में एकाएक शहर से डेंगू के दो मामले सामने आने के बाद लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई

two cases of dengue reported in shimla

ढली की रहने वाली इस बच्ची को 16 नवंबर को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। बच्ची की हालत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने इसे अस्पताल के वार्ड में दाखिल कर दिया था। 17 नवंबर को बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टर का कहना है कि बच्ची बीते दिनों चंडीगढ़ में घूमने गई थी। यहां पर मच्छर के काटने पर बच्ची बीमारी की चपेट में आ गई थी। शिमला आने के बाद इसे बुखार हुआ और अस्पताल लाया गया था, जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

जबकि दूसरा मामला विकासनगर का है। इक्कतीस साल की महिला भी अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आई थी। हालांकि, इलाज के बाद वह लौट गई। महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है।

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने कहा कि अस्पताल में अभी तक डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। एमएस ने बताया कि अगर व्यक्ति दूसरे राज्य में जाता है और उसे मच्छर काट लेने के बाद बुखार जैसी स्थिति लगे तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।

मच्छरों से बचाव को क्रीम का करें उपयोग

two cases of dengue reported in shimla

आईजीएमसी की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने बताया कि लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए क्रीम आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि शिमला में डेंगू फैलने की संभावना कम है। यह वे लोग हैं, जो बाहरी राज्यों में गए होंगे और मच्छरों ने काटा होगा।

क्या हैं डेंगू के लक्षण 
डेंगू होने के लक्षणों में मुख्यता व्यक्ति के सिर और हाथ पैर में दर्द के अलावा जी मिचलाना और भूख कम लगना जैसे लक्षण होते हैं। अगर इस तरह के लक्षण हों तो मरीज को तुरंत अस्पताल आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed