फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two car falls in to river, two died, three missing.

हिमाचल: उफनती नदी में गिरी कारें, दो की मौत, तीन लापता

Wed, 03 Aug 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 03 Aug 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
Two car falls in to river, two died, three missing.

हिमाचल के चंबा और किन्‍नौर में दो गाड़ियां उफनती नदियों में समा गई हैं। इन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं। चंबा-साहो मार्ग पर सोमवार देर रात बनियाग के समीप एक नैनो कार अनियंत्रित होकर उफनती साल खड्ड (नदी)में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन युवक लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


इनकी पहचान विजय कुमार पुत्र राम लाल निवासी बनियाग तहसील और जिला चंबा, बिट्टू पुत्र प्रकाश चंद निवासी बनियाग और रवि कुमार पुत्र बनियाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कार में सवार होकर एक अन्य युवक को उसके घर छोड़कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


आते समय इनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे नीचे बह रही साल खड्ड में जा गिरी। बरसात के मौसम में साल खड्ड का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इससे खोज कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस हादसे के बाद पूरे बनियाग गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक बह कर आगे रावी नदी में पहुंच गए होंगे। यह तीनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता युवकों की खोज जारी है।

यहां सतलुज में गिरी कार, दो की मौत

Two car falls in to river, two died, three missing.

वहीं, किन्नौर जिले के स्कीबा गांव के पास एनएच-5 पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात कार नंबर एचपी 52 ए 7072 खारो से स्पीलो की ओर जा रही थी।

रास्ते में स्कीबा गांव के पास सतलुज में जा गिरी। हादसे में भगत सेन (47) पुत्र चंद्रसेन और सनम पलजोर (37) पुत्र सनम विद्या निवासी स्पीलो की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक लक्ष्मण सिंह  (39) पुत्र स्व. ईश्वर सिंह निवासी तरांडा जिला किन्नौर को गंभीर चोटें लगी हैं।

हादसे की सूचना रिब्बा निवासी विरेंद्र नेगी ने मूरंग पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही मूरंग चौकी प्रभारी रमेश चंद, मुख्य आरक्षी सरजू राम, आरक्षी जगदेव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

घायल लक्ष्मण सिंह को स्कीबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी बीडी भाटिया ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना पुलिस को देर रात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed