फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two brother killed in indora kangra himachal pradesh

कांगड़ा: मुंह बोले मामा ने दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2022 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Apr 2022 07:53 PM IST
सार

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो सप्ताह पहले घनश्याम की दोनों भाइयों से किसी बात पर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद से ही वह दोनों भाइयों की हत्या की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह पठानकोट से एक दराट भी खरीदकर लाया था। बुधवार रात तीनों ने इकट्ठे शराब पी और उनमें फिर किसी बात को लेकर बहस हो गई।

विज्ञापन
two brother killed in indora kangra himachal pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना इंदौरा के तहत गांव डाहकूलाड़ा में नशे में धुत्त होकर मुंह बोले मामा ने दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि बुधवार रात नशे की हालत में आरोपी घनश्याम (21) ने पहले बड़े भाई अनिल (24) और कुछ समय बाद में छोटे भाई विनोद (19) पुत्र धनी राम गांव संग्राह जिला पन्ना मध्य प्रदेश की दराट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद मध्य प्रदेश के ही रहने वाले आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भाई पठानकोट रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करते थे। घनश्याम भी उनके साथ रहता था।    

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो सप्ताह पहले घनश्याम की दोनों भाइयों से किसी बात पर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद से ही वह दोनों भाइयों की हत्या की साजिश रच रहा था। इसके लिए वह पठानकोट से एक दराट भी खरीदकर लाया था। बुधवार रात तीनों ने इकट्ठे शराब पी और उनमें फिर किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बीच विनोद कहीं बाहर चला गया और आरोपी घनश्याम ने मौका पाते ही अनिल पर दराट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को कंवल से ढक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब विनोद वहां पहुंचा तो घनश्याम की उससे भी बहस हो गई, जिसके चलते उसने विनोद पर भी दराट से कई वार किए, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद हल्ला मचा दिया। पास में ही पंचायत प्रधान रचना देवी का घर था। शोर सुनकर वह वहां पहुंचीं तो आरोपी ने उन्हें बताया कि कुछ लोग आए थे, जिन्होंने दोनों भाइयों की हत्या की और पठानकोट रेलवे स्टेशन की तरफ चले गए हैं। प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस वहां पहुंची और घनश्याम को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची और कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शक होने पर आरोपी घनश्याम से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल कर लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच के लिए डॉ. विजय अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास से साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed