फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two brother from himachal died in road acccident atchandigarh.

मौसेरे भाइयों को मिली खौफनाक मौत, रूह कांप उठेगी

Tue, 17 Mar 2015 12:16 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two brother from himachal died in road acccident atchandigarh.

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ने दो मौसेरे भाई की जान ले ली। इनमें एक युवक कुछ दिन पहले ही नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आया था, जबकि दूसरा एक टीवी चैनल में कैमरामैन था। वे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रविवार देर रात करीब 12 बजे दो अलग-अलग बाइक पर कहीं जा रहे थे, लेकिन किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बढहेड़ी में दोनों की बाइक आपस में ही टकरा गई और अलग-अलग बाइक पर बैठे दोनों मौसेरे भाई उछलकर राउंड अबाउट से टकरा गए। इससे दोनों के सिर से काफी खून बहा और पीजीआई पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। मृतक की पहचान पालमपुर निवासी सन्नी (23) और सुनील (22) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार देर रात करीब 12 बजे सन्नी (23), सुनील (22), डिंपल और उमा यादव सेक्टर-43 से खाना खाकर लौट रहे थे। मूल रूप से पालमपुर निवासी सन्नी मलोया में किराए के कमरे में रहता था, जबकि सन्नी की मौसी का बेटा सुनील उसके पास कुछ दिनों पहले ही पालमपुर से नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आया था। डिंपल और उमा यादव भी सन्नी के साथ ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाकर लौटने के दौरान डिंपल व उमा यादव एक बाइक पर थे और सन्नी व सुनील दूसरी पर। बढहेड़ी में राउंड अबाउट के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इससे डिंपल व उमा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि सन्नी व सुनील राउंड अबाउट से टकरा गए। सन्नी और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उमा व डिंपल को भी चोटें लगीं।

तेज रफ्तारी से जान पर बनी

Two brother from himachal died in road acccident atchandigarh.

एक राहगीर की सूचना पर पुलिस उन्हें पीजीआई ले गई। वहां सन्नी और सुनील को डॉक्टरों ने ब्रॉट डेड घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों को भर्ती कर लिया। सूचना पाकर दोपहर करीब 12 बजे उनके परिजन चंडीगढ़ पहुंचे गए थे, लेकिन कानूनी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण सोमवार देर शाम तक वे शव नहीं ले जा सके।

सेक्टर-43 से खाना खाकर लौटते समय दोनों बाइक चालक तेज रफ्तार में ड्राइविंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही वे बढहेड़ी चौक के समीप पहुंचे, दोनों बाइक चालकों ने नियंत्रण खो दिया और राउंड अबाउट से जा टकराए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो बाइक सवारों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी, लेकिन पुलिस उनके नशे में होने के बारे में स्पष्ट रूप से कोई बात नहीं कह रही है। अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लपियाणा में ट्रक पलटा, युवक की मौत

Two brother from himachal died in road acccident atchandigarh.

कांगड़ा जिले के लपियाणा के पास एक ट्रक के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लपियाणा के पास बीती रात करीब 12:30 बजे सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में मंजीत कुमार (27) पुत्र गिरधारी लाल निवासी मनेई की मौत हो गई। ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों मनेई गांव के ही रहने वाले हैं। ट्रक पलटने की सूचना सुबह घर वालों और पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक युवक के पिता गिरधारी लाल ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शाम को करीब 6:30 बजे बाइक से 32 मील की ओर किसी को लाने के लिए गया और वापस घर नहीं पहुंचा था। देर रात तक घर में मंजीत के लौटने का इंतजार करते रहे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को मारकर फेंकते समय यह हादसा हुआ है। इसकी सूचना उन्हें सुबह के वक्त मिली है। चालक-परिचालक भी मनेई गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में ये दोनों भी सूचना दे सकते थे, मगर ऐसा न कर ये दोनों मौके से फरार हो गए। शाहपुर थाना प्रभारी प्रताप चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed