फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two boys feared drowned in Beas river in kangra himachal

Kangra: ब्यास नदी में दो लड़कों के डूबने की आशंका, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया

Wed, 05 Oct 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 10:55 PM IST
सार

प्रशासन दोनों लड़कों को पौंग झील में ढूंढने की कोशिश गुरुवार को भी करेगा। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने नदी किनारे पहुंचा था, जबकि दूसरा बुधवार सुबह से घर से लापता था। 

विज्ञापन
Two boys feared drowned in Beas river in kangra himachal
लड़कों के डूबने की आशंका(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिने में थाना देहरा के तहत ब्यास नदी में दो लड़कों के डूबने की आशंका है। दोनों ही हादसे अलग-अलग स्थान पर हुए। दोनों को ढूंढने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस ने प्रयास किया। लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन दोनों लड़कों को पौंग झील में ढूंढने की कोशिश गुरुवार को भी करेगा। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने नदी किनारे पहुंचा था, जबकि दूसरा बुधवार सुबह से घर से लापता था। पुलिस और परिवार को नदी किनारे उसके कपड़े मिले हैं। देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उपमंडल देहरा के नैहरनपुखर के दयाल का राहुल पुत्र विजय कुमार (17) बुधवार बाद दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी मनाने यहां आया था।

विज्ञापन


यह स्थान लड़कों के स्कूल के साथ लगते श्मशानघाट के साथ स्थित है। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने लगे। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। इसके बाद पांचों राहुल के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच कुछ दूरी पर नदी किनारे कपड़े और जूते नजर आए। जांच में पता चला कि देहरा बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाने वाले विजय का छोटा बेटा साहिल (18) सुबह से लापता है। बताया जा रहा है कि वह बीमार चल रहा है तथा उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद अंधेरा होने तक दोनों की तलाश जारी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम संकल्प गौतम के अनुसार एनडीआरएफ की वीरवार सुबह दोनों की तलाश शुरू करेगी। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन



सुखार के लापता युवक का जंगल में मिला शव
 नूरपुर क्षेत्र की सुखार पंचायत के एक युवक का शव बुधवार को आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (36) के रूप में हुई हैं।  जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पिछले 10 दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने गंगथ पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी। पुलिस भी सुरेंद्र की तलाश कर रही थी, लेकिन पिछले कल घर वालों को सुरेंद्र का शव सुखार से एक किलोमीटर दूर बाबे की कुटिया के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। सुरेंद्र जब घर से गया था, तो एक कागज पर लिख गया था कि वह घर से आत्महत्या करने जा रहा है। इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है।   पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेंद्र अपने घर से कुछ दिन पहले कहीं चला गया था। घर वालों ने सुरेंद्र की गुम होने की शिकायत गंगथ पुलिस चौकी में करवा दी थी। बीते दिन घर वालों ने सुरेंद्र के शव को आम के पेड़ के साथ लटके हुए देखा। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर लाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed