खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों को मिली खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के तहत रेलवे पुल के पास देहर खड्ड में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। इनकी पहचान निखिल कुमार (17) पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी पलोहड़ा (जवाली) और रिषभ (17) पुत्र देसराज निवासी कैहरियां (जवाली) के रूप में हुई है। इनके शवों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दोनों परिजनों को बिना बताए देहर खड्ड में नहाने गए थे। दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूब गए। खड्ड किनारे इनके कपड़े देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी जवाली धर्म चंद वर्मा पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में युवकों की तलाश शुरू की गई।
देर रात तक चला सर्च अभियान, नहीं मिले शव
लड़कों के परिजनों ने कपड़ों से पहचान की है। एसडीएम मोहन दत्त शर्मा, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राणा भी पहुंचे। डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा शवों की तलाश जारी है। डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि खड्ड में डूबे
युवकों के शवों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद शवों को ढूंढने के लिए ली जाएगी। देर रात तक युवकों के शव नहीं मिले थे। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान बंद कर दिया गया था।