{"_id":"588f7b1a4f1c1b313de81272","slug":"two-boys-crushed-to-death-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बल्कर ने कुचले दो युवक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार बल्कर ने कुचले दो युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली एनएच में बनेर के पास एक बल्कर ने सड़क पर चल रहे दो युवकों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि बल्कर सड़क पर पलटने से चालक को गंभीर चोटें आई हैं। एक युवक ढाबे में काम करता था जबकि दूसरा युवक चालक था। मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (30) पुत्र मदन लाल निवासी गांव धनसवाई और ट्रक चालक अजीत उर्फ कमलू 33 निवासी तंबौल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि बल्कर चालक तेजेंद्र अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। बल्कर सड़क के बीचोबीच पलटने से नेशनल हाईवे में रविवार रात भर जाम लगा रहा। इस जाम को सोमवार सुबह बामुश्किल पुलिस ने बहाल करवाया। इस वजह से देश विदेश से आने वाले सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने बल्कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़ मनाली पर रविवार देर रात बनेर के पास रविवार देर रात ढाबा मालिक युवक कूड़ा फेंकने के लिए जा रहा था जबकि दूसरा युवक खाना खाने के बाद अपने ट्रक के पास सड़क के किनारे से चल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बल्कर ने दोनों युवकों को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
विज्ञापन
दोनों युवकों को कुचलने के बाद बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इससे नेशनल हाईवे में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। लोगों ने फौरन मामले की सूचना 108 और पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को लहूलुहान अवस्था में दोनों को उपचार के लिए पहले स्वारघाट स्वास्थ्य केंद्र ले जा गया, जहां सुरजीत सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की टांग शरीर से अलग हो चुकी है। जबकि दूसरे युवक के सिर पर गंभीर चोटों के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद एफआरयू नालागढ़ भेजा गया। मगर उसने एफआरयू के गेट के बाहर की दम तोड़ दिया। वहीं बल्कर चालक को उपचार एफआरयू नालागढ़ में चल रहा है।
सोमवार को पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी श्रीनयना देवी बलदेव शर्मा ने बताया कि बल्कर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
तड़पते रहे युवक, किसी ने नहीं की मदद
धमाके के साथ बल्कर भी सड़क के बीचोबीच पलट गया। इससे सड़क के दोनों और घंटों जाम लगा रहा। हैरानी इस बात की है कि हादसे के बाद युवक घायल हालत में लहूलुहान अवस्था में तड़पते रहे रहे। मगर किसी भी वाहन चालक और राहगीर ने उनकी मदद नहीं की। जबकि बल्कर चालक भी वाहन में बुरी तरह से फंसा रहा। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस और पुलिस थाना स्वारघाट ने मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मदद को आगे आएं, नहीं होगी कोई कार्रवाई
देश की सर्वोच्च अदालत के आदेशों के बाद किसी भी दुर्घटना में घायल शख्स की मदद करने पर शख्स से किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही अस्पताल छोड़ने पर किसी प्रकार की पहचान नहीं बतानी होगी। बावजूद इसके लोग घायलों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।