फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two boys beat constable and homegaurd.

नशे में चूर युवकों ने कांस्टेबल, होमगार्ड को पीटा

Mon, 20 Jul 2015 07:39 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
two boys beat constable and homegaurd.

प्रदेश सचिवालय के समीप नशे की हालत में दो युवकों ने कांस्टेबल और होमगार्ड पर हमला कर दिया। होमगार्ड की छतरी छीन ली और दोनों पर लात और घूंसों की बौछार कर डाली। इस बीच बचाव करने आए व्यक्ति को भी युवकों ने धुन दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही छोटा शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डीडीयू अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया। कांस्टेबल की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन


रात को कांस्टेबल , होमगार्ड के साथ गश्त पर था। सचिवालय के सामने दोनों आरोपी नशे में झूम रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे।

रोकने पर पीट डाले दोनों जवान

two boys beat constable and homegaurd.

वहां से गुजर रही गाड़ियों से लिफ्ट मांग रहे थे लेकिन उनकी हालत को देखकर कोई भी गाड़ी नहीं रोक रहा था। वहीं सड़क के किनारे रात के समय गाड़ियां खड़ी थीं। उन्हें लगा कि इन गाड़ियों में लोग बैठे हैं उनसे लिफ्ट लेकर वह घर पहुंच जाएंगे, लेकिन इन गाड़ियों में कोई नहीं था।

वह हर गाड़ी के पास जा रहे थे और जोर जोर से गाड़ियों के दरवाजे पीट रहे थे। इसी बीच कांस्टेबल और होमगार्ड वहां पहुंचे और उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गए और दोनों पर हमला कर दिया। रविवार को आरोपी जमानत पर रिहा हो गए। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed