फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two bikes and scooter reduced to ashes after fire broke out in garbage in kullu

कूड़े के ढेर में भड़की आग से स्कूटी और दो बाइक जलकर राख

Sat, 06 Jul 2019 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
two bikes and scooter reduced to ashes after fire broke out in garbage in kullu
- फोटो : अमर उजाला

शहर में कूड़े के ढेर में भड़की आग से एक स्कूटी और दो बाइक जलकर राख हो गई। बाइक और स्कूटी के जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरवरी में शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने कूड़े ढेर में आग लगा दी। इसके साथ खड़ी की गई दो बाइक और एक स्कूटी भी आग की चपेट में आ गई।  सूचना मिलने के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


इससे नगर परिषद और प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। समय पर कचरे का समाधान किया होता तो आज स्कूटी और बाइक जलने से बच जाती। कुल्लू शहर में कूड़े की समस्या गंभीर हो गई है। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिन्हें नहीं उठाया नहीं जा रहा है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कूड़े के ढेरों को आग लगाई जा रही है। नगर परिषद कुल्लू और प्रशासन कूड़े की समस्या को हल करने में नाकाम साबित हुए हैं।
विज्ञापन

 

पिछले नौ माह से नगर परिषद और जिला प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। इससे शहर में अब कई बीमारियों के फैलने का खतरा बन गया है। शहर के जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, वहां पर इतनी बदबू आ रही है कि राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। मक्खी और मच्छर कूड़े के ढेरों पर पनप रहे हैं।

ढालपुर चौक पर शनिवार को लगे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए गाड़ियां लगी रही। लेकिन कचरे से निकल रही बदबू ने लोगों को खूब परेशान किया। कूड़े के ढेर के पास एक होमगार्ड का जवान ड्यूटी देता है। उसे भी मुंह ढककर रखना पड़ता है। शहरवासी पुष्पा ठाकुर, विकास, मोहिनी सूद, तारा और राहुल ने कहा कि कूड़े की समस्या गंभीर होती जा रही है।

उधर, नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच सरवरी की पार्षद पूजा शर्मा ने कूड़े में लगी आग से दो बाइक और एक स्कूटी जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कूड़े में आग लगाने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। उधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस को इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed