{"_id":"6963b74403d5a080230795a7","slug":"two-bike-riders-injured-shimla-news-c-19-sml1002-661176-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कोहरा बना मुसीबत, दो बाइक चालक हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कोहरा बना मुसीबत, दो बाइक चालक हुए चोटिल
विज्ञापन
शहर के पंथाघाटी में पेश आया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के पंथाघाटी वार्ड में इन दिनों कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। आलम यह है कि यहां बने शौचालयों का पानी सड़क पर आ रहा है। ऐसे में रात के समय तापमान गिरने के कारण पानी सड़कों पर जम रहा है। ऐसे में सुबह के वक्त पैदल चलने वाले लोगों के अलावा बाइकों पर आवाजाही करने वाले चालकों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं।
नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यहां पर दो बाइक सवार सुबह के वक्त गिरकर चोटिल हुए हैं। दूसरी ओर शहर के साथ लगते मैहली-शोघी बाईपास सड़क पर भी कोहरा जम रहा है। ऐसे में सुबह ग्यारह बजे तक ही यह कोहरा सड़क से हट रहा है। ऐसे में इस दौरान यहां से गाड़ी चालक आवाजाही करने से परहेज कर रहे हैं। आंनदपुर से शोघी आने वाले लोगों को सुबह के वक्त काफी परेशानी पेश आ रही हैं। लोगों ने मांग की है कि यहां पर लोक निर्माण विभाग रेत डाले जिससे आवाजाही में दिक्कतें पेश न आएं।