फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two arrested with 26 grams of chitta in Mashobra and Dhali areas

Shimla News: मशोबरा और ढली क्षेत्र में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो दबोचे

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 26 grams of chitta in Mashobra and Dhali areas
पुलिस के स्पेशल सेल ने सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन

एक को गाड़ी और दूसरे को बस से पकड़ा

एक आरोपी चौपाल, दूसरा कुल्लू का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने मशोबरा और शोघी में दो अलग-अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। मशोबरा में दुर्गा माता मंदिर के पास स्पेशल सेल की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी में नशे की आपूर्ति की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने रात करीब 7:30 बजे ढली की तरफ से आ रही गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी के गियर बॉक्स के बीच से एक प्लास्टिक की पॉलीथीन थैली बरामद हुई। इसमें 20 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनुराग माजटा निवासी झिकनीपुल चौपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्तमान में बल्देयां में रह रहा था। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कहां से नशा लेकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला शोघी का है। यहां स्पेशल सेल की टीम नियमित रूप से गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने एनएच-5 पर शोघी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली से सांगला जा रही बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इसकी सीट के नीचे रखी सिगरेट की डिब्बी की जांच करने पर उसमें एक पारदर्शी पाउच मिला। जांच करने पर पाउच से करीब छह ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी क्षितिज वर्मा (26) कुल्लू जिले का रहने वाला है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article