{"_id":"6abc092bc810007c3c0ec574","slug":"chamba-cisf-jawan-opens-fire-on-colleagues-four-lose-their-lives-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट सहित चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट सहित चार की गई जान
Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी/बनीखेत/तेलका चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी/बनीखेत/तेलका चंबा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:23 AM IST
सार
फायरिंग के बाद सभी घायलों को हिमाचल के चंबा जिले के खैरी अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में चार जवानों की मौत हुई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI
विस्तार
जिला चंबा के खैरी क्षेत्र से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र के माश्का स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में मंगलवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। घटना में चार जवानों की मौत हो गई। मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग में घायल जवानों को उपचार के लिए एनएचपीसी चमेरा-1 खैरी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चंबा पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई। डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस दल खैरी अस्पताल पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम के भी खैरी पहुंचने की सूचना है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बसोहली ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा, चारों को मृत घोषित किया
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घायल जवानों को खैरी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी डलहौजी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने चारों जवानों को मृत घोषित कर दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।