फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two army soldiers from himachal killed in manipur attack

शहीदों के घर में तीन दिन से नहीं जले चूल्हे

Wed, 25 May 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई/गोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई/गोहर Updated Wed, 25 May 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
two army soldiers from himachal killed in manipur attack
शाहतलाई में शहीद बलदेव के घर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी। - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर उग्रवादी हमले में शहीद हुए सूबेदार बलदेव शर्मा राइफलमैन भूपेंद्र कुमार की पा‌र्थिव देह उनके घर नहीं पहुंच पाई है। बुधवार तक दोनों की पा‌र्थिव देह पहुंचने की उम्‍मीद की जा रही है। शहीदों के घरों में तीन दिन से चूल्‍हा नहीं जला है। बिलासपुर के शाहतलाई में बलदेव शर्मा के वियोग में पत्नी अरुणा ने अन्न-जल त्याग दिया है।

विज्ञापन


अरुणा बार-बार गश खाकर गिर पड़ती हैं। बेटा विवेक और बेटी प्रियंका पथराई आंखों से अभी भी पिता बलदेव शर्मा के आने की राह देख रहे हैं। मंगलवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। घुमारवीं के एसडीएम आदित्य नेगी, डीएसपी अंजनी जसवाल, झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शहीद की पत्नी अरुणा देवी और बेटे विवेक सहित परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन


उधर एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि मणिपुर से हवाई जहाज में शहीद भूपेंद्र का शव चंडीगढ़ लाया जा रहा है जो मंगलवार शाम तक चंडीगढ़ पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह चंडीगढ़ से शहीद भूपेंद्र का शव उनके पैतृक गांव सेगलागलू लाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed