{"_id":"65092ccc6711fae92b01ec35","slug":"two-and-a-half-storey-house-burnt-to-ashes-in-saur-village-mother-and-daughter-burnt-to-ashes-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सौर गांव में मकान जलकर राख, पति-पत्नी और बच्ची झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सौर गांव में मकान जलकर राख, पति-पत्नी और बच्ची झुलसी
Tue, 19 Sep 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:00 PM IST
सार
काईस क्षेत्र की सोयल पंचायत के सौर गांव में मंगलवार सुबह नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो साल की बच्ची समेत पति-पत्नी झुलस गए हैं।
विज्ञापन
सौर गांव में ढाई मंजिला मकान राख।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के काईस क्षेत्र की सोयल पंचायत के सौर गांव में मंगलवार सुबह नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो साल की बच्ची समेत पति-पत्नी झुलस गए हैं। तीनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भर्ती किया गया है। आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन ग्रामीण कुछ नहीं बचा पाए। अग्निकांड में 20 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे लुब्ध राम (27) पुत्र नेस राम अपनी पत्नी शारदा और बेटी नव्या के साथ सुबह किचन में थे। उन्होंने तंदूर भी जलाया हुआ था। वे किचन में चाय बना रहे थे कि अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें दंपती समेत बच्ची झुलस गई। साथ ही परिवार के सात अन्य सदस्य सुरक्षित निकल गए। मकान से आग की लपटें उठते देख आसपास के घरों के लोग भी मौके पर दौड़े। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निकांड की घटना में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बचा पाए हैं। मकान नेस राम पुत्र जीत राम का था। घटना से परिवार के सात लोग बेघर हो गए हैं। अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर ठाकर दास ने कहा कि आग में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल के प्रयास से साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
परिवार को दी 50,000 की फौरी राहत
मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और नग्गर खंड पंचायत समिति के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने घटना पर दुख प्रकट किया। प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 50,000 रुपये की राशि मौके पर दी है।