{"_id":"65aa76a01e408de092097b43","slug":"two-and-a-half-storey-house-burnt-due-to-fire-in-ghasni-three-people-scorched-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: घासनी में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जला, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: घासनी में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जला, तीन लोग झुलसे
Fri, 19 Jan 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/ कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/ कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:49 PM IST
सार
प्रदेश के जिला कुल्लू की बंजार घाटी की चकुरठा पंचायत के पटंदी गांव में घासनी में लगी आग से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग बुझाते समय तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
घासनी में आग लगने से ढाई मंजिला मकान जला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की बंजार घाटी की चकुरठा पंचायत के पटंदी गांव में घासनी में लगी आग से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग बुझाते समय तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे ज्ञान चंद को बालीचौकी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे फगवाना गांव की तरफ से घासनी में आग लग गई।
तेजी से आग की लपटें पटंदी गांव की ओर बढ़ीं और एक ढाई मंजिला मकान इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान मकान को जलने से बचाने के लिए मकान मालिक ज्ञान चंद आसपास के लोगों के साथ आग को बुझा रहे थे। काष्ठकुणी शैली के मकान में आग तेजी से लगी और इसकी चपेट में ज्ञान चंद (50) के साथ अनु कुमार व दुनी चंद भी आए। गांव के लोग उन्हें 108 एंबुलेंस में बालीचौकी ले गए। यहां पर तीनों को प्राथमिक उपचार किया गया। ज्ञान चंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे नेरचौक रेफर किया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी राज कुमार ने बताया कि आग बुझाते समय तीनों लोग झुलस गए। ज्ञान चंद पांव से लेकर सिर तक झुलस गए। कहा कि घासनी में भड़की आग में सेब के कई पौधे भी जल गए हैं। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस भी जांच कर रही है। घासनी में किसने आग लगाई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन