{"_id":"6a60b566d38f4154ba0a4efe","slug":"two-accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-757604-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुफरी में चिट्टे और 12 हजार की नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुफरी में चिट्टे और 12 हजार की नकदी के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
ढली पुलिस और स्पेशल सेल की टीम ने की कार्रवाई, नशा तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी कब्जे में ली
इस साल 24 आरोपियों की 4.11 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुफरी के समीप दो युवकों को चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। ढली पुलिस थाना और स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप (39 वर्ष) निवासी कोटी, जिला शिमला और मनोज (33) निवासी ढली, जिला शिमला के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक फागू की ओर से शिमला में चिट्टे की सप्लाई देने जा रहे हैं। ढली पुलिस स्टेशन और स्पेशल सेल की टीम ने कुफरी के समीप नाकाबंदी की। फागू की तरफ से आ रही गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा और 12,000 की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ढली पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की 21 एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहां से नशा लेकर आए थे और इसे कहां ले जाने की फिराक में थे। इसके अलावा पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
इनसेट
पड़ोसी राज्यों से नशा तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर
जिला पुलिस पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बैठकर शिमला में नशा तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। इसी मुहिम के तहत पुलिस 38 से अधिक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ कर चुकी है। पुलिस नशा तस्करों की संपत्तियों को चिह्नित करके जब्त भी कर रही है। इस साल पुलिस 24 आरोपियों की 4.11 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे और नकदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशा तस्करी का नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।