{"_id":"6b017be6129ea5e3a407ccfd","slug":"two-accused-acquitted-in-case-of-obtaining-loans-through-fraudulent-means-after-14-years-shimla-news-c-19-sml1002-823407-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फर्जी तरीके से ऋण लेने के मामले \nमें दो आरोपी बरी 14 साल हुए बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फर्जी तरीके से ऋण लेने के मामले में दो आरोपी बरी 14 साल हुए बाद
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का फैसला
एफआईआर दर्ज करने में तीन वर्ष की देरी पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। फर्जी सरकारी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर तैयार कर बैंक से एक लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने के 14 साल पुराने मामले में शिमला की एक अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा नेगी की अदालत ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहने पर यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला अगस्त 2012 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर सदर पुलिस थाने में दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया था कि लोक निर्माण विभाग के चौथे सर्किल में चपरासी के पद पर कार्यरत परस राम ने अगस्त 2006 में बैंक से एक लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। लोन की किस्तें जमा नहीं करने पर जब बैंक ने विभाग के आहरण एवं संवितरण अधिकारी से संपर्क किया तो पता चला कि वेतन से किस्त काटने संबंधी अंडरटेकिंग पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और वेतन प्रमाण पत्र फर्जी थे। इन दस्तावेजों पर तत्कालीन चीफ इंजीनियर के जाली हस्ताक्षर और फर्जी मुहर लगाई थी।
पुलिस जांच में सह-आरोपी हरीश चौहान पर जाली हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने फैसले में कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज करने में तीन साल की अनावश्यक देरी हुई। इसके अलावा एसएफएसएल जुन्गा की हैंडराइटिंग रिपोर्ट को भी विश्वसनीय नहीं माना। अदालत के अनुसार जिस जांच अधिकारी ने दस्तावेजों के पार्सल को सील किया था उसी ने डेढ़ साल बाद उसे मालखाने से निकालकर लैब में जमा करवाया। ऐसे में दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।