दो सड़क हादसे, दो सैनिकों समेत चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले के नागनी और शिमला जिले के रोहड़ू में खड़ापत्थर-मडोलसड़का मार्ग पर सड़क हादसों में दो सैनिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
कांगड़ा में पुलिस चौकी कंडवाल के तहत नागनी माता मंदिर के निकट नूरपुर से पठानकोट की तरफ जा रही इंडिका (डीएल3सीयू-6852) इनोवा (एचपी 15-5756) से टकरा गई।
इंडिका में सवार राजेश थापा, निवासी रामनगर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की नूरपुर अस्पताल में मौत हो गई जबकि इंडिका में सवार दूसरे युवक कुलेरी निवासी बधानी जिला झुनझुनू (राजस्थान) ने सोमवार सुबह पठानकोट स्थित सैनिक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दोनों सेना में थे। इंडिका में सवार दो अन्य व्यक्तियों विकास चौधरी और रवि कुमार का सैनिक अस्पताल पठानकोट में उपचार चल रहा है। इनोवा में सवार रीमा देवी, निवासी भरमौर की हालत गंभीर है।
जुब्बल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत
इनोवा में ज्वाला सिंह, उनकी पत्नी मधुबाला, साला नदी और साली रीमा देवी सवार थीं। ये लोग अमृतसर से खरीदारी कर घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही कंडवाल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अजीत कुमार मौके पर पहुंचे व घायलों को उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि इंडिका के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
शवों को पोस्टमार्टम के बाद सेना के हवाले कर दिया है। उधर, खड़ापत्थर-मडोलसड़का मार्ग पर हुए हादसे के मृतकों की पहचान कुशाल घराई जुब्बल और विनोद डीम जुब्बल के रूप में हुई है।