फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Twins born at helipad, a death.

हेलीपैड पर जुड़वां बच्चों का जन्म, एक की मौत

Fri, 10 Apr 2015 12:45 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
Twins born at helipad, a death.

हैलीकॉप्टर सुविधा समय पर न मिलने से एक महिला को अपने नवजात बच्चे को खोना पड़ा। अगर समय पर हेलीकॉप्टर सेवा मिली होती तो शायद आज मासूम जिंदा होता।

विज्ञापन


लाहौल के स्टींगरी हेलीपैड से वीरवार को हेलीकॉप्टर की उड़ान से पहले महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने के कारण एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण जब तक हेलीकॉप्टर उड़ान भरता, तब तक देर हो चुकी थी। महिला ने 8.30 बजे जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जबकि हेलीकॉप्टर 9.45 बजे के करीब उड़ान भरी। हालांकि मां और दूसरा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण समय पर नहीं पहुंचा हेलीकॉप्टर

Twins born at helipad, a death.

एक गर्भवती महिला हिरदेई देवी को तिंदी से कुल्लू लाया जा रहा था। हेलीकॉप्टर तिंदी हेलीपैड से उड़ा, लेकिन खराब मौसम के कारण बुधवार को हेलीकॉप्टर रोहतांग पार नहीं कर पाया। इस कारण हेलीकॉप्टर स्टींगरी हेलीपैड पर उतारा गया। महिला को केलांग अस्पताल में भर्ती किया गया।

यहां से वीरवार को कुल्लू रेफर किया गया, लेकिन इससे पहले कि हेलीकॉप्टर स्टींगरी हेलीपैड से उड़ान भरता, महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दे दिया। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा स्वस्थ है।

बाद में मां और बच्चे को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मां और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सीएमओ केलांग डा. मोहन लाल शाशनी ने बताया कि महिला के साथ हेलीपैड तक स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed