{"_id":"5b5749d84f1c1b48748b6b75","slug":"twenty-new-case-of-dengue-reported-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 20 और नए मामले आए सामने, 48 पहुंचा पीडि़तों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 20 और नए मामले आए सामने, 48 पहुंचा पीडि़तों का आंकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/सोलन
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दो जिलों में फैला डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बिलासपुर और परवाणू में 10-10 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन भी दोनों शहरों में 17 मामले आए थे। बिलासपुर में डेंगू से पीडि़तों का आंकड़ा 221 और परवाणू में 148 पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन ही छह नेशनल खिलाडि़यों को डेंगू होने के चलते साई हॉस्टल बिलासपुर को एक सप्ताह के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार को परवाणू अस्पताल में 38 लोगों का एलिजा टेस्ट किया गया। इस दौरान टेस्ट में 10 मामले डेंगू के पॉजिटिव आए हैं। परवाणू नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग दिन रात फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने नए मामलों की पुष्टि की है। नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिला में मंगलवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए।
56 रोगियों का उपचार चल रहा है। कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है। सभी रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 221 डेंगू के मामले आ चुके हैं।