हिमाचल में 24 नए उद्योगों लगाने की मंजूरी, 1883 को मिलेगा रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 24 नए उद्योगों को लगाने की मंजूरी प्रदान की है। इन उद्योगों के स्थापित होने से प्रदेश के 1883 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह उद्योगपति प्रदेश में 1429 करोड़ रुपये तक का निवेश करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगपति अपना कारोबार करने को आगे आ रहे हैं।
प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत किए गए प्रस्तावों में मै. भागसेन वेंचर्ज प्राईवेट लिमिटेड़ शिमला जिले में एप्पल सिडार पैरी और वाइन का उत्पादन करेंगे जबकि एनएमडीसी अर्की में एसएमएस ग्रेड लाइम स्टोन, एमआर एंटरप्राईजिज गगेरेट में रैड ऑक्साईड, मै. सागर फायर वर्क पच्छाद में मार्चिस का
निर्माण, मै. कश्मीर फ ौर्ज कांगड़ा के संसारपुर टैरस में यूपीएस ऑटो मोटिब की बैटरियों, मै. निकासा स्टील प्राईवेट लिमिटेड बिलासपुर में कोल्ड रोल्ड क्वायल बनाएगा। बिरला टैक्सटायल मिल्स बद्दी में यूनिट टू में पालिस्टर
फाइवर, मै. महा शिवा रोलर फ्लोर मिल कांगड़ा के बैजनाथ में आटा, सूजी, दलिया मैदा और टूथब्रश के निर्माण के लिए सिरमौर के मैसर्ज जेएचएस स्वैंदगार्द लैबोरेट्रीज लिमिटेड यूनिट लगाएगा। टीएमटी बार के उत्पादन के लिए ऊना के मैसर्ज वर्धमान इस्पात हरोली में उद्योग लगाएंगे।
ये उद्योग करेंगे विस्तार
मैसर्ज पिडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट-3 कालाअंब,
- प्रोक्टर एंड गैंबल होम प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड बद्दी
- हिम टैक्नोफ ोरज लिमिटेड बद्दी
- लिगैसी फू डस प्राईवेट लिमिटेड बद्दी
- कॉसलाईट इंडिया टैलीकॉम प्राईवेट लिमिटेड धमांदरी ऊना
- एक्का वाईटो लैबोरेटरीज बद्दी
- आनंद पैकेजिज कालाअंब जिला सिरमौर
- बैटस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़
- इस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड यूनिट-2 बद्दी
- वीर प्लास्टिकस प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़
- मैसर्ज एसपी सन्स बद्दी
- एलिन इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड नालागढ़
- एलिन इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड नालागढ शामिल हैं।
....
पूर्व में दी गई उद्योगों को मंजूरी की भी हुई समीक्षा
प्राधिकरण ने अपनी पहली तथा दूसरी बैठक में विभिन्न परियोजनाओं को देगी स्वीकृति की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य स्तरीय एकल खिड़की अनुश्रवण एवं स्वीकृति प्राधिकरण को पूर्व में दी गई स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा, तरुण कपूर, आरडी धीमान, सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर बैठक में उपस्थित थे।