फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tunnel to be built in shimla

Shimla News: टॉलैंड-आईजीएमसी टनल की डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Sun, 27 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
tunnel to be built in shimla
खास खबर...
विज्ञापन

अगले साल से निर्माणकार्य शुरू करने की तैयारी, कंसलटेंट तैयार करेगा डीपीआर, टेंडर आमंत्रित
डीपीआर से पहले फिजिबिलिटी रिपोर्ट देंगे, टनल बनने से खत्म हो जाएगा सर्कुलर रोड का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर लगने वाले यातायात जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिल सकती है। टॉलैंड से आईजीएमसी तक बनने वाली डबललेन टनल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अनुसार डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की तैनाती की जा रही है। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। नवंबर के अंत तक कंसलटेंट तैनात हो जाएगा। कंसलटेंट सबसे पहले इस क्षेत्र का सर्वेक्षण करेगा। इसके बाद टनल निर्माण के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा। अंत में इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। इसे फिर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह सारी प्रक्रिया अगले छह महीने में पूरी करने की तैयारी है। अगले साल से ही टॉलैंड चौक से आईजीएमसी तक टनल बनाने का काम शुरू हो सकता है। पहले यह टनल नवबहार से आईजीएमसी तक बननी थी। करीब 295 करोड़ रुपये से प्रस्तावित 880 मीटर लंबी इस टनल की डीपीआर भी तैयार कर ली गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही सरकार ने इस प्रोजेक्ट में बदलाव का फैसला लिया। अब टॉलैंड से यह टनल बनाई जा रही है। कार्पोरेशन के निदेशक पवन शर्मा ने कहा कि जल्द इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड को आपस में जोड़ने के लिए पहले नवबहार से यह टनल बननी थी। इससे संजौली क्षेत्र में तो यातायात जाम कम होना था, लेकिन छोटा शिमला, पुराना बस अड्डा और लक्कड़ बाजार क्षेत्र में इसका फायदा नहीं मिलना था। पूरे सर्कुलर रोड पर यातायात जाम कम हो, इसलिए सरकार ने टॉलैंड से टनल निर्माण के निर्देश दिए हैं। टॉलैंड से टनल बनने के बाद अपर शिमला और ढली से टुटीकंडी आने जाने वाले वाहन सीधे ढली बाईपास होकर आईजीएमसी से टॉलैंड पहुंचेंगे। इन्हें संजौली चौक या छोटा शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह पंथाघाटी और टुटीकंडी से खलीनी होकर आने वाले वाहनों को आईजीएमसी या अपर शिमला जाने के लिए बस अड्डे या छोटा शिमला जाने की जरूरत नहीं रहेगी। यह टनल से सीधे आईजीएमसी क्षेत्र पहुंच जाएंगे। टनल के बनने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर तक घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed