फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tulip Garden opens, Palampur blooms with 50,000 plants, inaugurated by SDM

Kangra: ट्यूलिप गार्डन खुला, 50 हजार पौधों से महका पालमपुर, एसडीएम ने किया शुभारंभ

Tue, 10 Feb 2026 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 07:44 PM IST
सार

 सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि इस गार्डन ने 50 हजार फूलों के बल्ब लगाए गए हैं, जो हिमालयी परिस्थितियों में सजावटी पौधों पर विशेषज्ञता को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Tulip Garden opens, Palampur blooms with 50,000 plants, inaugurated by SDM
ट्यूलिप गार्डन खुला। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) संस्थान में ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए खोल दिया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव की मौजूदगी में एसडीएम पालमपुर ओपी यादव ने शुभारंभ किया। लोग अब इस ट्यूलिप गार्डन में लगे रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे। एसडीओम ओपी यादव ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन से पालमपुर का पर्यटन भी बढ़ता है। सीएसआईआर के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि इस गार्डन ने 50 हजार फूलों के बल्ब लगाए गए हैं, जो हिमालयी परिस्थितियों में सजावटी पौधों पर विशेषज्ञता को दर्शाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि ट्यूलिप गार्डन विज्ञान-आधारित पुष्पकृषि का एक उदाहरण है, जिसमें अनुसंधान, तकनीक, किसान सहभागिता और जनसंपर्क का परस्पर मेल है। संस्थान के ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद यहां राज्य के भीतर और बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, जिससे वैज्ञानिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पिछले साल एक लाख से अधिक पर्यटक इस ट्यूलिप गार्डन को देखने आए थे। इसके अतिरिक्त सीएसआईआर ने नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) को 22 हजार ट्यूलिप बल्ब उपलब्ध करवाए हैं, जो संस्थागत सहयोग और गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री की बढ़ती मांग को दर्शाता है, जबकि इस साल अभी संस्थान ने हिमाचल प्रदेश वन विभाग को तीन हजार ट्यूलिप बल्ब दिए हैं। इससे पालमपुर स्थित सौरभ वन विहार में एक बगीचा विकसित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed