फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between pk dhumal and cm virbhadra singh.

'चाहूं तो कभी भी डलवा सकता हूं धूमल के घर रेड'

Fri, 09 Oct 2015 11:04 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between pk dhumal and cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल उनके सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। जिस दिन सब्र टूट गया, धूमल को नतीजा भुगतना होगा। वे जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल और राज्य से बाहर कहां-कहां और कितनी प्रॉपर्टी बनाई है। चंबा के सिहुंता में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के पास इतने पैसे जमा हो गए हैं कि वे अब प्रदेश के लोगों को चींटी के सामान समझने लगे हैं।

विज्ञापन


बकौल, वीरभद्र सिंह वे चाहें तो कभी भी धूमल के घर में रेड डलवा सकते हैं, लेकिन अभी तक सब्र को बांधे हुए हैं। कहा कि उनके घर में उस वक्त रेड डली, जब वे बेटी की शादी में व्यस्त थे। उन्होंने घर की चाबी सीबीआई को दे दी और कहा निरीक्षण कर लो। यदि उनके मन में खोट होता तो वे ऐसा कभी नहीं करते। कहा कि प्रदेश का विकास कांग्रेस कार्यकाल में हुआ है।

विज्ञापन

शिक्षा की क्रांति लेकर आई हमारी सरकार

Tug of war between pk dhumal and cm virbhadra singh.

पहले हिमाचल में सिर्फ धर्मशाला में ही एक कॉलेज होता था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में 80 से अधिक कॉलेज बन चुके हैं। 18 हजार सरकारी स्कूल खोले गए हैं। शिक्षा की क्रांति प्रदेश में आई है। शिक्षा की इस क्रांति को रुकने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में एक बच्चा भी अशिक्षित होगा तो वहां भी कांग्रेस स्कूल खोलेगी। प्रदेश में तीन मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, जिनमें चंबा, हमीरपुर और सिरमौर शामिल हैं।

इस दौरान वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक डलहौजी आशा कुमारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, जिला परिषद अध्यक्ष अमित भरमौरी, ओबीसी सेल अध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्र कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक भाजपा गंधर्व सिंह आदि मौजूद थे।

हमीरपुर।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार सुबह 11 बजे सर्वकल्याणकारी संस्था के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इससे पहले सुबह साढ़े नौ बजे जोनल अस्पताल हमीरपुर में 98 लाख की लागत से निर्मित बर्न यूनिट का भी लोकार्पण करेंगे। सुबह दस बजे एनजीओ भवन में कर्मचारियों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शुक्रवार सायं हमीरपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed