{"_id":"58b43a774f1c1bd85a831b42","slug":"tug-of-war-between-congress-and-bjp-on-unemployement-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले, धूमल-शांता ने क्यों नहीं दिया बेरोजगारी भत्ता, अब भाजपा को तकलीफ क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले, धूमल-शांता ने क्यों नहीं दिया बेरोजगारी भत्ता, अब भाजपा को तकलीफ क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की भी सरकार रही है। शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने अपनी सरकार के समय बेरोजगारी भत्ता देने के बारे में क्यों नहीं सोचा?
विज्ञापन
अब जब हम इस बारे में सोच रहे हैं तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही है? सोमवार को होटल ट्रिपल एच में कार्यक्रम के बाद अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट एक प्रोपोगैंडा है।
विज्ञापन
हमने स्वच्छ सरकार दी है। चार्जशीट देना भाजपा की आदत बन गई है। इससे वह शोरशराबा करते हैं। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 साल करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
बजट में प्रदेश की जनता को क्या तोहफे मिलेंगे? इस पर मुस्कुराते हुए कहा कि वेट एंड सी। उन्होंने कहा कि मंडी में मेडिकल विश्वविद्यालय बनने से सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। प्रदेश में पर्याप्त मेडिकल कॉलेज हैं। ऐसे में मेडिकल विश्वविद्यालय का बनना जरूरी है।