फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between congress and bjp

'मैं मच्छर मार होता तो ये मच्छर कैसे बच जाते'

Sat, 09 Aug 2014 12:42 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
tug of war between congress and bjp

विधानसभा में शुक्रवार को भाजपा विधायकों के लगातार नारेबाजी कर कार्यवाही में बाधा डालने के प्रयास को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शर्मनाक बताया है। कार्यवाही स्थगित होने के बाद अपने दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल को अपरिपक्व नेता बताया है।

विज्ञापन


सीएम ने भाजपा विधायकों के सदन के भीतर मच्छर मार मुख्यमंत्री के नारे पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, ‘अगर मैं मच्छर मार होता तो ये मच्छर कैसे बच जाते? विधानसभा में भाजपा विधायक गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस भाषा के वे नारे लगा रहे थे, वह सभ्य भाषा नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा सभ्य भाषा का इस्तेमाल करती है। सदन के भीतर गाली गलौज करना, गंदे नारे लगाने की प्रजातंत्र इजाजत नहीं देता। न ही नियम इजाजत देते हैं। इससे पता लगता है कि धूमल की इस हद तक कुंठा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

'बौखला गए हैं प्रेम कुमार धूमल'

tug of war between congress and bjp

सीएम ने प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर का नाम लेकर कहा, ‘दरअसल स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दोनों के खिलाफ सबूत मिल रहे हैं। कुछ मामलों में अदालत में चालान पेश हो चुके हैं और कुछ में होने वाले हैं। उन मामलों का सेंक दोनों तक पहुंच रहा है। इसलिए वे बौखला गए हैं। अपनी झेंप मिटाने के लिए वे सदन में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।

अब यह स्पीकर को देखना है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं। मुझे किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है तो धूमल या भाजपा विधायक ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं।’ शुक्रवार को सदन में उनके खिलाफ प्रयोग की गई भाषा पर क्या वे विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे के सवाल पर सीएम ने कहा कि वे अभी देखेंगे।

वे भाजपा के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं मगर गाली-गलौज का जवाब कैसे दे सकते हैं। भाजपा विधायक तो किसी भी हद तक जा सकते हैं और वे जो आरोप लगा रहे हैं उनके पास क्या साक्ष्य हैं?

निर्दलीय विधायकों का हमें समर्थन

tug of war between congress and bjp

चार निर्दलीय विधायकों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार को समर्थन देने के मामले में सीएम ने कहा कि वे पहले दिन से सरकार को समर्थन दे रहे हैं। कोई भी निर्दलीय विधायक किसी को भी समर्थन दे सकता है और उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। झारखंड में तो एक निर्दलीय विधायक ही मुख्यमंत्री बन गए थे।

मैं दिल्ली नहीं जा रहा हूं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है बल्कि यह मीडिया की देन है। उन्होंने कहा, ‘मैंने छुट्टियों में दिल्ली जाना था मगर मैं दिल्ली इसलिए नहीं जा रहा हूं कि अगर मैं दिल्ली चला गया तो मीडिया अन्यथा लेकर सुर्खियां बना डालेगा कि हाईकमान के पास पहुंचे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed