फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between cm virbhadra and opposition leader prem kumar dhumal

'धूमल को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दूंगा'

Thu, 07 Aug 2014 04:37 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between cm virbhadra and opposition leader prem kumar dhumal

‘भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे मेरी सरकार अस्थिर करना चाहते हैं।’ यह लिखित वक्तव्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, देश की न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन


मेरे खिलाफ बनाए गए झूठे और काल्पनिक मामले फिर धराशायी हो जाएंगे। प्रशांत भूषण की जनहित याचिका पर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई थी।

अदालत ने सुनवाई के दौरान मेरे खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की। प्रेम कुमार धूमल न्यायालय की कार्यवाही पर टिप्पणी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन

धूमल मेरे ‌खिलाफ करते रहे गलत प्रचार

Tug of war between cm virbhadra and opposition leader prem kumar dhumal

सीएम ने कहा, ‘वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद मुझे कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव प्रचार अभियान की बागडोर सौंपी थी। तब से धूमल, उनके पुत्र और सहयोगी राजनीतिक स्वार्थ से मेरे खिलाफ व्यक्तिगत दोषारोपण कर रहे हैं।

उनका पहला उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने से रोकना था और उसके बाद कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना। धूमल और उनके परिवार को लगता है कि भाजपा की सत्ता वापसी में मैं सबसे बड़ा अवरोधक हूं।

सोलन में आयोजित भाजपा सम्मेलन में भी मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाना मुझ पर व्यक्तिगत आक्रमण करना था। लोस चुनाव के दौरान धूमल जनता के बीच प्रचार करते रहे कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी।

प्रशांत भूषण ने झूठा केस दायर किया

Tug of war between cm virbhadra and opposition leader prem kumar dhumal

धूमल केंद्र सरकार पर मेरे खिलाफ झूठे और मनघड़ंत मामलों के आधार पर कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं। वे केंद्र के जरिये हिमाचल प्रदेश में प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। मैं अदालत से पाक-साफ होकर निकलूंगा और विरोधियों के मंसूबे धरे रह जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई और आयकर विभाग से एक सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। प्रशांत भूषण की तरफ से दायर यह केस झूठा और काल्पनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed