फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between cm virbhadra and jp nadda.

वीरभद्र बोले, सीएम की कुर्सी पर है नड्डा की नजर

Tue, 24 Nov 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Tue, 24 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
tug of war between cm virbhadra and jp nadda.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस्तीफा मांगने के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोला है। ज्वालामुखी दौरे के दूसरे दिन जनसभा के दौरान कहा कि नड्डा ने जो बयान दिया, वह उनकी सोची समझी राजनीति का हिस्सा है। लगता है कि जेपी नड्डा की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है।

विज्ञापन


भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लिए रेस चल रही है। नड्डा ने मेरे इस्तीफे की मांग इसलिए की क्योंकि वह मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होना चाहते हैं। इस रेस में कहीं वह पिछड़ न जाएं इसलिए वह भी अब मेरे विरुद्ध बयानबाजी पर उतर आए हैं। जनसभा में चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह’।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर सत्ता पर काबिज किया है। प्रदेश की जनता का प्यार और विश्वास कांग्रेस सरकार पर पूर्ण रूप से कायम है। वहीं, अनौपचारिक वार्ता के दौरान चुनाव के लिए अरुण धूमल को प्रोजेक्ट करने की तैयारी के एक सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सिर्फ मेरे खिलाफ आरोप लगाकर अरुण धूमल चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर के हाथ में हल्दी की गांठ- सीएम ने नाम लिए बिना नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और उनके परिवार की तुलना बंदर से कर दी। उन्होंने कहा कि जैसे बंदर के हाथ में हल्दी की गांठ आ जाती है, उसी प्रकार धूमल और उनके परिवार भी राजनीति में आ गए हैं। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह तो वही बात हो गई कि बंदर के हाथ में हल्दी की गांठ।

मेरे खिलाफ बुना जा रहा जाल- मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच से मैं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बारे में जनता को अवगत करवाना चाहता हूं। जब केंद्र में यूपीए सरकार थी, तब उनकी ओर से फर्जी नाम से लिखी शिकायत मेरे खिलाफ की गई। लेकिन, जांच के दौरान शिकायतकर्ता का नाम व पता गलत निकला। फिर अरुण जेटली ने अपने नाम से शिकायत की।

बार-बार एक ही मामले की जांच करवाकर मेरे खिलाफ जाल बुना जा रहा है। लेकिन, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी। राजनीतिक प्रतिशोध के चलते मुझ पर उंगली उठाई जा रही है। सीएम ने कहा कि मैं 1962 से राजनीति में हूं लेकिन राजनीति का इतना गिरता स्तर पहले कभी नहीं देखा। प्रदेश और देश में राजनीति का गिरता स्तर चिंता का विषय है। जिस प्रकार राजनेताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग हो रहा है, उसे मीडिया में स्थान दिया जा रहा है।


उससे देश की ही छवि को नुकसान हो रहा है। आलोचना का मुकाबला मैं करता आया हूं। कटु से कटु आलोचना भी सभ्य भाषा में हो सकती है। लेकिन महीनों से ही आलोचना चलती रहे तो राजनीतिक जीवन पर असर पड़ता है। जनता को सच पता होना चाहिए। इसलिए, आज जनता के साथ यह अपनी दिल की बात साझा कर रहे हैं। विपक्ष का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed