फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck operators will be on indefinite strike from july 20 in india

इस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे ट्रक ऑपरेटर

Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Fri, 20 Jul 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
truck operators will be on indefinite strike from july 20 in india

ट्रकों की देशव्यापी हड़ताल से परवाणू में रोजाना 100 करोड़ के कारोबार का नुकसान होने का अनुमान है। परवाणू में लगभग 500 उद्योग कार्य कर रहे हैं। परवाणू उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अनिल सहगल ने बताया कि देशव्यापी हड़ताल से स्थानीय उद्योगों पर भारी असर पड़ेगा।

विज्ञापन


कम से कम प्रतिदिन 100 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर परवाणू ट्रक ऑपरेटर, कैंटर ऑपरेटर और पिकअप ऑपरेटर 20 जुलाई से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


इस कारण मालवाहक ट्रक, कैंटर और पिकअप के पहिए थम जाएंगे। हड़ताल के दौरान परवाणू उद्योग संघ को ट्रांसपोर्टरों ने पहले ही सूचना दे दी है। हालांकि, हड़ताल में रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। परवाणू में 500 ट्रक, 500 कैंटर और 500 के लगभग ही पिकअप हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन से रोजाना 375 क्विंटल टमाटर का निर्यात  

truck operators will be on indefinite strike from july 20 in india

 देश व्यापी हड़ताल का असर सेब और टमाटर के सीजन पर हड़ताल की पूर्वसंध्या से ही हावी हो गया। हड़ताल के डर से वीरवार को बाहरी राज्यों की सप्लाई के लिए सामान नहीं लिया गया।

सोलन सब्जी मंडी में रोजाना करीब डेढ़ हजार टमाटर के क्रेट गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई होते हैं। लेकिन हड़ताल की पूर्वसंध्या वीरवार को ही ट्रकों के पहिए थम गए। बाहरी राज्यों से आए ट्रक चालक सब्जी मंडी के बाहर ही खड़े रहे।

वापसी के दौरान हड़ताल की चपेट में आने के डर से ट्रक चालकों ने सामान लोड ही नहीं किया। हालांकि मंडी समिति ने टमाटर व अन्य सब्जियों की सप्लाई पर हड़ताल का असर न पड़ने की बात कही है।

सब्जी मंडी सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि ट्रक चालक डरे हुए हैं। अब शुक्रवार को ही यह तय होगा कि आगामी दिनों में सप्लाई जाएगी या नहीं। उन्होंने बताया कि टमाटर की सप्लाई प्रभावित होती है तो करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। 

इन मांगों पर हो रही है हड़ताल  

truck operators will be on indefinite strike from july 20 in india

आल हिमाचल ट्रक आपरेटर्स फेडरेशन के चेयरमैन एवं ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्यारतन ने कहा कि आपरेटरों की मुख्य मांगों में डीजल की कीमतों में कमी, त्रैमासिक संशोधन व राष्ट्रीय स्तर पर समान मूल्य, तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम में जीएसटी से छूट, एजेंट कमीशन समाप्त करने व वर्ष में

बढ़ाया प्रीमियम वापस लेना, आयकर अधिनियम की धारा 44-ई को तर्कसंगत करने, टीडीएस को समाप्त और दर में कमी करने, कमर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स समाप्त व कम करने, अनुबंध समय समाप्त होने पर टोल बंद करने, नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनुबंध शर्तें लागू करना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed