फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck lost control on the climb in Lamblu and fell into the ditch, driver died

Hamirpur: चढ़ाई पर अनियंत्रित हुआ ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की माैत, देखें हादसे का लाइव वीडियो

Sat, 28 Sep 2024 12:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ताल (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ताल (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

हमीरपुर के तहत लंबलू के शनि देव मंदिर के पास ईंटों से भरा ट्रक खड्ड में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह ट्रक होशियारपुर से जाहू ईंट ले जा रहा था। 

विज्ञापन
Truck lost control on the climb in Lamblu and fell into the ditch, driver died
लंबलू में चढ़ाई पर अनियंत्रित हुआ ट्रक खड्ड में गिरा - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर थाना हमीरपुर के तहत लंबलू के शनि देव मंदिर के पास ईंटों से भरा ट्रक खड्ड में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह ट्रक होशियारपुर से जाहू ईंट ले जा रहा था। हमीरपुर जाहू वाया लंबलू सड़क सुबह 8:30 बजे के करीब जब ट्रक शनिदेव मंदिर लंबलू के पास पहुंचा तो चढ़ाई पर ट्रक में गियर नहीं लगा।  ट्रक जब चढ़ाई से पीछे हटने लगा तो परिचालक ने पिछले टायर में पत्थर लगाकर इसे रोकने का प्रयास किया। दोनों चालक और परिचालक इस प्रयास में जुटे थे लेकिन ट्रक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा।

विज्ञापन


इससे सरकाघाट के पोंटा निवासी चालक अजमेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक भी बुरी तरह से एक क्षतिग्रस्त हुआ है। परिचालक अशोक कुमार हादसे में सुरक्षित बच गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना ट्रक के मालिक और चालक के रिश्तेदारों को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed