फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck hit bike at hamirpur, one died.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, एक की मौत

Fri, 01 Apr 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
truck hit bike at hamirpur, one died.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ।

हिमाचल के हमीरपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। दो लोग बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे थे। दोनों रिश्ते में मामा भांजा है। जैसे ही रंगस के पास पहुंचे कि अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्‍थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायल हालत में युवक को हमीरपुर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों मंडी के रहने वाले हैं। वहीं, हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रक की चपेट में आने से एक और बाइक सवार की मौत

truck hit bike at hamirpur, one died.
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic

वहीं, बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। युवक देवीराम (25) नालागढ़ क्षेत्र के पोले के खाले का रहने वाला था। मृतक युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

यह घटना सुबह 8 बजे की देवीराम बाइक पर सवार होकर नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह किशनपुरा पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से देवीराम का बाइक टूट गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।

जख्मी युवक को निजी वाहन से बद्दी स्थित पीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed