{"_id":"667d6dca5d7235e8720d75a2","slug":"truck-falls-into-beas-near-bashing-driver-missing-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Truck Accident: बाशिंग के पास ब्यास में गिरा ट्रक, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Truck Accident: बाशिंग के पास ब्यास में गिरा ट्रक, चालक लापता
Thu, 27 Jun 2024 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:19 PM IST
सार
कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गया। चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर बाशिग के समीप नदी में गिरा ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गया। चालक लापता है। ट्रक कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा था। हादसा बुधवार रात करीब 12:30 बजे पेश आया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में नवीन कुमार निवासी नोहली, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी ने कहा कि वह बुधवार रात करीब 12:15 बजे बाशिंग में एक रेस्तरां के बाहर मौजूद था। इस बीच रेस्तरां से करीब 150 मीटर दूर अचानक धमाके की आवाज आई। उसने देखा कि कुल्लू की तरफ से मनाली की ओर आ रहा एक ट्रक नियंत्रण खोकर ब्यास में गिर गया। वह अपने साथियों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचने पर चालक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
सुबह होने पर कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगों की नजर ट्रक पर पड़ी। सुबह के समय यहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। दूसरी ओर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रक चालक के साथ और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन