फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck fair will decrease in himachal.

खुशखबरी! हिमाचल में फिर कम होगा किराया

Wed, 04 Feb 2015 10:56 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
truck fair will decrease in himachal.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने पर नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी भाड़ा कम कर दिया है। दो रुपये 25 पैसे डीजल के दाम कम होने से 70 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़ा घटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ट्रक यूनियन का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के साथ पहले ही लिखित रूप में फैसला हुआ है कि अगर एक रुपये डीजल दाम बढ़ता है तो 35 पैसे भाड़ा अपने आप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


एक रुपये डीजल का कम होता है तो भाड़ा 35 पैसे प्रति किमी कम हो जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऑटो किराया भी कम हो चुका है।

एक साल में 12 रुपए घटे दाम

truck fair will decrease in himachal.

यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने कहा कि फरवरी 2014 को डीजल के दाम करीब 58 रुपये प्रतिलीटर थे। वर्तमान में यह करीब 46 रुपये है। एक साल में डीजल की प्रति लीटर कीमत 12 रुपये तक घटी है।

एक साल में प्रति किमी 4 रुपये 20 पैसे तक भाड़ा कम कर दिया है। अब तक सात बार रेट कम किए जा चुके हैं। ट्रक संचालकों के खर्चे कम हो गए हैं। पहले जहां 50 हजार लगते थे, वहां चालीस हजार रुपये खर्च हो रहे हैं।

ट्रक संचालक परमजीत सिंह पम्मी, पृथ्वीराज कौशल, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कौशल, श्याम चौधरी, दीपू पंडित, दिनेश कौशल, सतीश कौशल ने बताया कि डीजल के दाम कम होने से ट्रक संचालकों को तो फायदा हुआ है, वहीं आम लोगों को भी राहत मिली है।

अब बीबीएन से ये होगा नया किराया

truck fair will decrease in himachal.

बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि डीजल के दाम पूरे देश में कम हुए है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। ट्रक यूनियन के साथ जो एग्रीमेंट हुआ है, उसके हिसाब से भाड़ा पहले से कम हुआ है। जिन उद्योगों में डीजी सेट चलते है, वहां डीजल के दाम कम होने से जरूर फर्क पड़ा है।

स्‍थान=========भाड़ा पहले======अब
दिल्ली==========11455==========11190
कोलकाता========44190=========42930
जयपुर==========15890=========15465
मनेसर==========12670=========12355
बंगलूरू==========59000=========57215
सोलन==========6520===========6455
शिमला==========8875==========8785
चंबा============18035=========17035
मंडी============8970==========8865
पांवटा साहिब======9975==========9850

सात फरवरी से परवाणू में घटेगा किराया
ट्रक यूनियन परवाणू के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि परवाणू ट्रक यूनियन ने भी किराए में कटौती की है। संयुक्त बैठक में परवाणू में यूनियनों ने दो फीसदी किराया कम किया है। यह किराया 7 फरवरी से कम होगा। डीजल की कीमतें कम होने पर यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed