लोगों को राहत, हिमाचल में घट गया किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल के दाम कम होने के बाद हिमाचल में किराए में भी कटौती हो गई है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन की परवाणू इकाई ने डीजल के दाम कम होने पर कुल भाड़े पर 6 फीसदी किराया कम करने का फैसला लिया है।
इससे अब सामान की ढुलाई सस्ती पड़ेगी और बाजारों में पहुंचने वाला सामान भी सस्ता हो जाएगा। परवाणू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि हाल ही में दो बार डीजल के दाम कम हुए हैं।
कुल 4 रुपये 92 पैसे डीजल के दाम कम हुए हैं। यूनियन ने उद्योग संघ के साथ हुए समझौते के तहत पांच रुपये डीजल बढ़ने पर पांच फीसदी किराया बढ़ाने तथा कम होने पर किराया कम करने का फैसला लिया हुआ है। इसके तहत यूनियन ने छह फीसदी भाड़ा कम करने का फैसला लिया है।
12 नवंबर से लागू होगा किराया
यह भाड़ा 12 नवंबर से लागू होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 अगस्त को डीजल के दाम बढ़ने पर पांच फीसदी किराया बढ़ा दिया था, लेकिन अब डीजल के दाम कम होने पर किराया कम करने का फैसला लिया गया है।
बस किराया भी हो सकता है कम
वहीं, बस किराए में भी कमी हो सकती है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जैसे ही उपयुक्त रूप से डीजल के दाम कम होंगे तो बस किराये में कमी की जाएगी। गौरतलब है कि डीजल के दामों में कमी के बाद से लोग बस किराए में भी कमी की मांग कर रहे हैं।
सरकार ने कुछ महीने पहले ही किराए में भारी वृद्घि कर दी थी। उस समय तेल की बढ़ती कीमतों को आधार बताया गया था। मगर अब कीमतें कम होने पर सरकार पर दबाव बढ़ गया है। देखना है आखिर कब तक वीरभद्र सरकार किराए में कटौती करती है।