{"_id":"5d7264128ebc3e93b774e03e","slug":"truck-disappeared-from-the-road-carrying-433-apple-boxes-in-kullu-hp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेब की 433 पेटियां लेकर निकला ट्रक रास्ते से गायब, धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की 433 पेटियां लेकर निकला ट्रक रास्ते से गायब, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Fri, 06 Sep 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी की पतलीकूहल सब्जी मंडी से बंगलूरू के लिए निकला सेब से लदा ट्रक रास्ते से ही गायब हो गया है। सब्जी मंडी से सेब की खेप भेजने वाले शख्स को ट्रक चालक पर सेब को कहीं और बेचने की आशंका है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में पतलीकूहल थाने में धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के लिए ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक से कारोबारी सुनील ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा है कि 23 अगस्त को पतलीकूहल सब्जी मंडी में सेब का कारोबार करने वाले सुनील ने हरियाणा के करनाल में पंजीकृत ट्रक सेब की 433 पेटियां लोड कर रवाना किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
सेब की कीमत छह लाख से अधिक
इसकी कीमत छह लाख से अधिक बताई जा रही है। कायदे से इस ट्रक को 28 अगस्त को बंगलूरू पहुंचना था, लेकिन यह रास्ते से ही गायब हो गया। चालक का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
हालांकि, कारोबारी ने एहतियात के तौर पर पहले ही ट्रक की आरसी और चालक के लाइसेंस की फोटोकॉपी करवाकर रख ली थी। इसके आधार पर सेब कारोबारी ने अपने स्तर पर ट्रक की खोजबीन करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन कामयाब न होने पर पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
कुल्लू से सेब के भरे ट्रक के गायब होने से बागवानों और व्यापारियों में हड़कंप है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ट्रक को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द मामले को सुलझाया जाएगा।