फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck crush five years old boy at nalagarh, died.

स्कूल के बाहर ट्रक से कुचलकर पांच साल के मासूम की मौत

Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
truck crush five years old boy at nalagarh, died.
सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नालागढ़- बद्दी मार्ग पर खेड़ा गांव के पास सड़क पार करते पहली कक्षा के छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में भोजनावकाश के दौरान पहली कक्षा का छात्र स्कूल के पिछले दरवाजे से निकलकर सड़क पर जा पहुंचा।

विज्ञापन


सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। भोजनावकाश के समय बच्चे का इस तरह से सड़क पर जा पहुंचना स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एलिमेंटरी उपनिदेशक सोलन ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान बिलाल (5) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार बिलाल का पिता उत्तर प्रदेश के मोऊ जिले के ललितपुर भेंरा निवासी सेज अहमद खेड़ा में एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलाल भोजन अवकाश के दौरान स्कूल से बाहर निकल कर सड़क पर आ गया। सड़क पार करते हुए एक ट्रक एचपी -12डी-5231 की चपेट में आ गया। ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को रोका और वहां ट्रक छोड़कर चला गया।

तीन दिन पहले ही लिया था दाखिला

truck crush five years old boy at nalagarh, died.
मासूम बिलाल का अभी तीन दिन पहले ही स्कूल में दाखिला हुआ था। - फोटो : अमर उजाला

मासूम बिलाल का अभी तीन दिन पहले ही स्कूल में दाखिला हुआ था। पिता ने बड़े शौक से अपने जिगर के टुकड़े को शिक्षा हासिल करने के लिए भर्ती करवाया था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके आंख का तारा जल्द ओझल होने वाला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए स्पॉट पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं।

बच्चे के पहचानने से मुकर गए शिक्षक
घटना स्थल पर पहुंचे स्कूल के एक शिक्षक ने पहले तो बच्चे को पहचानने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में जब बच्चे का नाम रजिस्टर में देखा तो वह मानने को तैयार हुआ। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

छात्र बिलाल अपने सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। स्कूल में भोजनावकाश के दौरान पहली के बच्चे का इस तरह सड़क पर निकल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। मामले की जांच की मांग भी उठने लगी है।

पुलिस कर रही जांच
दूसरी ओर एसपी बिशेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर लिया है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed