फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck crush five years old boy at bilaspur.

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला मासूम, मौके पर ही मौत

Fri, 12 Feb 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर) Updated Fri, 12 Feb 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
truck crush five years old boy at bilaspur.

शिमला-हमीरपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तारी ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच साल के छात्र को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में केजी कक्षा के छात्र सूर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में मातम छा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। जनपद बिलासपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ही स्वारघाट में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में जुखाला क्षेत्र के तहत आने वाले कोटलू में केजी कक्षा के पांच साल के बच्चे को तेज रफ्तारी ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कोटलू गांव की नीना अपने बेटे सूर्यांश (पांच वर्ष) और बेटी अदिति को स्कूल छोडने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटलू में शिव मंदिर के समीप एनएच किनारे वह स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे कि अचानक ब्रह्मपुखर से की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सूर्यांश को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सूर्यांश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई।


जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed