फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck carrying a JCB fell into a ditch after the road caved in near Kandhi turn, killing one person.

Mandi: कांढी मोड़ के समीप सड़क धंसने से जेसीबी सहित खाई में गिरा ट्राला, व्यक्ति की माैत

Sat, 06 Jun 2026 10:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 10:54 AM IST
सार

मंडी जिले में शिकाबरी रोड पर कांढी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसा में एक व्यक्ति की जान चली गई। 

विज्ञापन
truck carrying a JCB fell into a ditch after the road caved in near Kandhi turn, killing one person.
सड़क धंसने से जेसीबी सहित खाई में गिरा ट्राला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शिकाबरी रोड पर कांढी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसा में एक व्यक्ति की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 11:30 बजे एक ट्राला, जिस पर जेसीबी लदी हुई थी, अचानक सड़क धंसने के कारण अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे के समय ट्राले में सवार 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी गांव गहरा सरकाघाट गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल संतोष कुमार को रात में ही नजदीकी बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को जंजैहली अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed